मुंबई की टीम यह मैच 12 रन से हार गई थी। जयवर्धने ने कहा, मैंने उनसे बात की और वह अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। वह निराश भी हैं, क्योंकि वह वापसी पर टीम को जीत दिलाना चाहते थे। उनकी गति अच्छी है और वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उनके आने से हमारे पास अधिक विकल्प हो गए हैं। हमारे पास दो स्विंग गेंदबाज हैं और हमें सबसे पहले उन्हें वह मौका देना होगा। बुमराह तीन महीने बाद वापसी कर रहे हैं और हम उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का माहौल देना चाहते थे।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी चोट
बुमराह को चार जनवरी को सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे जिसे भारत ने जीता था। मार्च 2023 में बुमराह की पीठ की सर्जरी भी हुई थी। हालांकि, तब से लेकर जनवरी 2025 तक वह लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्हें काफी गेंदबाजी करनी पड़ी। ऐसे में वही समस्या दोबारा उत्पन्न हुई। अब वह फिर से मैदान पर लौट गए हैं। बुमराह ने 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलकर ही आईपीएल में डेब्यू किया था और वह तभी से इस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने इस लीग में अब तक 134 मैचों में 165 विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें: PBKS vs CSK: प्रियांश आर्या आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज, हेड की बराबरी की