मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख का जुर्माना ठोका गया है। शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए इस मैच में रोहित की अगुवाई वाली मुंबई से यह भूल हुई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मुंबई इंडियंस
- फोटो : file photo
यह मौजूदा इंडियन टी-20 लीग में स्लो ओवर रेट का पहला मामला है जिसपर मैच रेफरी ने कार्रवाई की है। मीडिया रिलीज में कहा गया कि, 'क्योंकि रोहित की टीम ने कोड ऑफ कंडक्ट के अंतर्गत इस सीजन में पहली बार ऐसा किया है इसलिए उन्हें 12 लाख का जुर्माना देना होगा।'
विज्ञापन
3 of 4
केएल राहुल
- फोटो : file photo
याद हो कि शनिवार के पहले मुकाबले में मोहाली के मैदान पर पंजाब और मुंबई आमने-सामने थी। जहां केएल राहुल की तूफानी पारी के बूते मेजबान टीम ने मुंबई को 8 विकेट से करारी मात दी थी।
इस हार के बाद मैच रेफरी ने भी कप्तान रोहित शर्मा को स्लो ओवर रेट का दोषी मानते हुए जुर्माना लगाया। रोहित शर्मा को अब 12 लाख रुपये बतौर जुर्माना जमा करना होगा।