फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया की क्रिस्टन बीम्स को सौंपी अहम जिम्मेदारी, कोचिंग स्टाफ में किया शामिल

Mon, 29 Dec 2025 08:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 सीजन की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
क्रिस्टन बीम्स - फोटो : Mumbai Indian Video Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सीजन से पहले ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मुंबई इंडिंस ने क्रिस्टन को टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। डब्ल्यूपीएल का चौथा सीजन नौ जनवरी से शुरू हो रहा है जिसका फाइनल मुकाबला पांच फरवरी को खेला जाएगा। 
विज्ञापन


क्रिस्टन बीम्स का करियर
बीम्स ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप अभियानों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। वह 2017 वनडे विश्व कप में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाली खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर थीं। कोचिंग में आने से पहले बीम्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक टेस्ट, 30 वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने महिला बिग बैश लीग में भी 45 टी20 मैच खेले।



बीम्स ने महिला बिग बैश लीग और द हंड्रेड में कोचिंग दी है। वह ऑस्ट्रेलिया महिला अंडर-19 टीम की कोच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में नेशनल डेवलपमेंट लीड और क्रिकेट तस्मानिया में कम्युनिटी क्रिकेट मैनेजर (दक्षिण)भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें