फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Hundred: द हंड्रेड में मुंबई इंडियंस की एंट्री, सरे काउंटी क्लब के साथ की साझेदारी; फ्रेंचाइजी का नाम बदला

Thu, 04 Dec 2025 11:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस की अब इंग्लैंड के टूर्नामेंट द हंड्रेड में भी एंट्री हो गई है। अब मुंबई इंडियंस ओवल इनविंसिबल्स टीम का साझेदार बन गया है।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के बहुराष्ट्रीय समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज और सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने द हंड्रेड में अपनी साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत मुंबई इंडियंस ओवल इनविंसिबल्स टीम का साझेदार बन गया है और फ्रेंचाइजी का नाम बदलकर मुंबई इंडियंस लंदन कर दिया गया है। यह घोषणा हालांकि औपचारिकता मात्र थी। दोनों पक्षों के लिए इसे सार्वजनिक करने में थोड़ा समय लग गया। अधिकांश समझौते जुलाई में ही किए गए थे।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ऐसा सौदा पूरा होने के बाद हुआ है। सौदे में फ्रेंचाइजी में रिलायंस का 49 प्रतिशत और सरे का 51 प्रतिशत हिस्सा है तथा मालिकाना हक इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से स्थानांतरित हो गया है। इस नई साझेदारी के तहत 2026 से पुरुष और महिला दोनों टीमें मुंबई इंडियंस लंदन के नाम से खेलेंगी। 

ओवल इनविंसिबल्स टूर्नामेंट द हंड्रेड के इतिहास की सबसे सफल टीम है जिसने पांच साल में पांच खिताब जीते हैं। आईपीएल की दिग्गज टीम मुंबई इंडियंस की मालिक रिलायंस है और अब यह ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका की लीग में भी अपनी उपस्थिति फैला चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें