फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान को गोपनीय सूचना देने के आरोप में सूबेदार समेत दो गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 10:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात एटीएस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक जासूसी नेटवर्क को पकड़ा है। एटीएस ने सेना के पूर्व सूबेदार समेत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। शक है कि दोनों ने संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजी।
विज्ञापन
एटीएस( सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया पेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात एटीएस ने एक जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एटीएस ने पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में एक सेना का पूर्व सूबेदार और एक महिला शामिल हैं। एटीएस ने बताया कि दोनों ने गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी।
विज्ञापन


दमन से संदिग्ध महिला जासूस भी गिरफ्तार
गुजरात एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक की पहचान एके सिंह के रूप में हुई है, जो गोवा में रहता है और सेना में सूबेदार के पद पर रहा है। महिला आरोपी की पहचान रशमनी पाल के रूप में हुई है, जो दमन की निवासी है। दोनों पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में थे और इन्होंने गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी।

मई में भी गुजरात एटीएस ने संदिग्ध जासूस को पकड़ा था
इससे पहले इस साल मई में भी गुजरात एटीएस ने बॉर्डर इलाके एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान सिद्देवसिंह गोहिल के रूप में हुई। आरोप था कि गोहिल ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई को कई संवेदनशील जानकारियां भेजीं। एटीएस ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमावर्ती इलाकों से जुड़ी गोपनीय जानकारी आरोपी द्वारा पाकिस्तान भेजने का शक है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी वाट्सएप के जरिए जानकारी सीमापार भेजता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NIA: हरियाणा से बिहार तक एनआईए की छापेमारी, हथियारों की तस्करी के मामले की 22 ठिकानों पर तलाशी जारी

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें