फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माही के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं मुंबई के इंडियंस

Mon, 06 May 2013 10:37 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 100 से कम के स्कोर पर आल आउट हो गई हो।
विज्ञापन


रविवार को मुंबई के खिलाफ 140 रनों के औसत लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम मात्र 15.2 ओवरों में 79 रनों पर सिमट गई।

इस सीजन में भले ही चेन्नई की यह केवल तीसरी हार है लेकिन मुंबई के खिलाफ दोनों मैच हारना जरूर चिंता का विषय है।

चेन्नई को आईपीएल-6 के अपने पहले मैच में मुंबई के हाथों 9 रनों से हार मिली तो दूसरी बार मुंबई से भिड़ते हुए उसे 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इस सीजन में मुंबई के खिलाफ चेन्नई का सर्वाधिक स्कोर 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन है। जबकि न्यूनतम स्कोर 79 रन।

आईपीएल में अब तक 12 मैच खेलने के बाद चेन्नई जहां 9 मैचों में जीत के साथ टॉप पर है तो मुंबई ने भी 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि मुंबई और चेन्नई की टीमें प्लेआफ में अपना स्थान पक्का कर लेंगी। ऐसे में अगर चेन्नई के सामने अगर एक बार फिर मुंबई की टीम आएगी तो महेंद्र सिंह धोनी को सजग रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम है। चेन्नई के नाम दो आईपीएल (2010, 2011) खिताब हैं। ऐसे में अगर धोनी तीसरी बार खिताब जीतने का सपना देख रहे हैं तो उन्हें मुंबई के इंडियंस से बच के रहना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें