फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का ये है राज

Mon, 06 May 2013 09:47 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी और अन्य कई शीर्ष भारतीय क्रिकेटरों जैसे राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के बारे में दिलचस्प पहलुओं पर हार्पर कोलिंस द्वारा प्रकाशित ‘थिंक लाइक ए चैंपियन’ में प्रकाश डाला गया है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के पूर्व टीम मैनेजर रूडी वेबस्टर ने यह किताब लिखी है। वह 2006-07 में बतौर मनोवैज्ञानिक भारतीय टीम के साथ काम कर चुके हैं।

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कहा गया है कि उनका दिमाग कई दिशाओं में चलता रहता है लेकिन जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो वह गाने गुनगुनाकर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। ऐसा तब भी होता है जब दूसरे छोर से गेंदबाज दौड़ता हुआ आ रहा हो।

वेबस्टर के मुताबिक धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अपने शहर रांची में खेल अकादमी स्थापित करने के साथ भारतीय सेना में भी कुछ योगदान करना चाहते हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर राहुल द्रविड़ ध्यान केंद्रित करने के बारे में गंभीरता से कहते हैं। द्रविड़ बताते हैं कि यह उस समय में एक गेंद खेलने की क्षमता होती है, जिसमें आपको खुद से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहिए और बीते समय की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मुझे लगता है कि मेरे लिए ध्यान केंद्रित करने का यही तरीका है।

लक्ष्मण का इस मुद्दे पर कहना है कि जब मैं बल्लेबाजी कर रहा होता हूं तो कई तरह के विचार मेरे दिमाग में आते हैं लेकिन जैसे ही गेंदबाज अपनी गेंद छोडऩे के करीब होता है तो मेरा ध्यान उस सेकंड पूरी तरह से गेंद पर चला जाता है। मेरा ध्यान लगाने का यही तरीका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें