फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 रिमांडर भेजने के बावजूद बकाया राशि देने को तैयार नहीं मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

Mon, 20 Jul 2020 09:41 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
mumbai cricket association - फोटो : mumbai cricket association
विज्ञापन

मुंबई में होनेवाले क्रिकेट मैच के दौरान मुंबई पुलिस सुरक्षा प्रदान करती है जिसका भुगतान मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की जिम्मेदारी होती है। मुंबई में हुए विभिन्न मैचों का 14.82 करोड़ एमसीए पर बकाया हैं। इस बकाये रकम की वसूली के लिए मुंबई पुलिस ने 30 रिमांडर भेजा लेकिन रकम का भुगतान नहीं किया गया। सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को दी गई हैं। 

विज्ञापन


अनिल गलगली ने बताया कि 30 रिमाइंडर भेजने के बावजूद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन 14.82 करोड़ की बकाया राशी अदा करने को तैयार नहीं हैं। गलगली ने मुंबई पुलिस से जानकारी मांगी थी कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को विभिन्न क्रिकेट मैच के लिए प्रदान की गई सुरक्षा और उसके लिए वसूल किए गए बंदोबस्त शुल्क की जानकारी दे।

जवाब में मुंबई पुलिस ने बीते 8 वर्षों में हुए मैच की जानकारी दी है। इन मैच में 2013 का महिला वर्ल्ड कप, 2016 का वर्ल्ड कप टी 20, 2016 में टेस्ट मैच, 2017 और 2018 की आईपीएल, वनडे मैच का 14 करोड़ 82 लाख 74 हजार 177 रुपए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अब तक अदा नहीं किया हैं।
विज्ञापन


मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने गत 8 वर्ष में सिर्फ 2018 की आईपीएल क्रिकेट मैच का 1.40 करोड़ का शुल्क अदा किया हैं। 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 में हुए क्रिकेट मैच का शुल्क का हिसाब ही अभी तक नहीं बना है। इसलिए एमसीए से कितना शुल्क वसूला जाए, इसका आदेश जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें