फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: मेघालय के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई ने किया टीम का एलान, रोहित-जायसवाल और अय्यर नहीं खेलेंगे

Tue, 28 Jan 2025 03:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित, जायसवाल और अय्यर भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं। तीनों इंग्लैंड के खिलाफ छह फरवरी से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
यशस्वी-रोहित-श्रेयस - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत चैंपियन मुंबई ने गुरुवार से मेघालय के खिलाफ शुरू हो रहे करो या मरो के अपने रणजी एलीट ग्रुप ए मैच के लिए टीम की घोषणा की। इस टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया है। दिग्गजों की जगह अंगकृष रघुवंशी, सूर्यांश शेडगे और अथर्व अंकोलकर की टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन

वनडे सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगी टीम इंडिया
रोहित, जायसवाल और अय्यर भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं। तीनों इंग्लैंड के खिलाफ छह फरवरी से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला नौ फरवरी और तीसरा मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना होगी। इस टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होगा। 

मेघालय पर बड़े अंतर से दर्ज करनी होगी जीत
जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तीनों बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसके कारण टीम को तगड़ा झटका लगा था। इस हार से अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली मुंबई की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को गहरा नुकसान पहुंचाया था। अब मुंबई को मेघालय को बड़े अंतर से हराने की जरूरत होगी और अन्य मैचों में अनुकूल परिणामों की उम्मीद करनी होगी।
विज्ञापन

मुंबई की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सिद्धेश लाड, आकाश आनंद, हार्दिक तमोरे, सूर्यांश शेडगे, शारदुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, श्रेयस गुरव और अथर्व अंकोलकर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें