पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को मुल्तान सुल्तांस ने लाहौर कलंदर्स को 7 विकेट से हरा दिया। कराची में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स ने छह विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। जवाब में मुल्तान सुल्तांस ने तीन विकेट खोकर 159 रनबनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुल्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान (76) और शोहब मसूद (61*) ने शानदार पारियां खेलीं।
शाहीन अफरीदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
लाहौर कलंदर्स की तरफ से युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी 29 रन देकर दो विकेट झटके। इसी के साथ वह विकेटों का शतक पूरा किया। 20 साल की उम्र में यह कमाल करने वाले वह दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 23 वर्ष और 57 दिन की उम्र में टी-20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए थे। वहीं, शाहीन ने 20 साल और 326 दिन की उम्र में यह कमाल किया। बता दें कि टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान हैं। रहमान ने 18 वर्ष 271 दिन में शतक पूरा कर लिया था।