फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडन के बॉस हैं क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी: धोनी

Thu, 06 Dec 2012 12:15 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ईडन गार्डंस के पिच क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी के साथ चल रहे विवाद को खत्म करते हुए उन्हें ईडन का बॉस बताया। इंग्लैंड के खिलाफ यहां चल रहे तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले सुबह धोनी विकेट देखकर काफी खुश दिखाई दिए। लगातार तीसरी बार टॉस जीतने वाले धोनी ने फ्लैट ट्रैक देखने के बाद इसका श्रेय मुखर्जी को देते हुए उन्हें ईडन गार्डंस का बॉस बताया।
विज्ञापन


इसके बाद धोनी सीधे 83 वर्षीय मुखर्जी के पास गए और बोले, ‘आपको कभी मैंने बुरा बोला है दादा। आप यहां के बॉस हैं।’ इस दौरान मुखर्जी और धोनी के बीच कुछ बात हुई। दोनों काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने एक-दूसरे को गले भी लगाया। धोनी ने रवि शास्त्री से बात करते हुए इस विकेट को सीरीज का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ विकेट बताया। धोनी ने कहा, ‘यह पारंपरिक ईडन गार्डंस फ्लैट विकेट है जहां काफी रन बनेंगे।’

नारी कॉन्ट्रेक्टर और डेक्सटर हुए सम्मानित
ईडन गार्डंस में टेस्ट क्रिकेट के 80 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) ने भारत केे पूर्व कप्तान नारी कॉन्ट्रेक्टर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान टेड डेक्सटर को सम्मानित किया। ईडन गार्डंस की विशाल स्क्रीन पर भी लिखा था, ‘ईडन नारी कॉन्ट्रेक्टर और टेड डेक्सटर का स्वागत करता है।’ 50 साल पहले ईडन गार्डंस पर कॉन्ट्रेक्टर की कप्तानी में भारत ने डेक्सटर की अगुआई में उतरी इंग्लैंड टीम को 187 रन से करारी शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें