फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: 'बोर्ड के पास नहीं बचा कोई विकल्प', रिजवान बनेंगे टी20-वनडे के कप्तान? पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

Sat, 05 Oct 2024 04:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह एक साल के भीतर दूसरा मौका है जब बाबर ने टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया है। पिछले महीने अक्तूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में खेले गए वनडे विश्व कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था
विज्ञापन
बाबर-रिजवान - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबर आजम के टी20 और वनडे की कप्तानी से इस्तीफे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने नए कप्तान की चुनौती है। स्टार बल्लेबाज का इस्तीफा उस वक्त आया है जब उनकी टीम क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में संघर्ष कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मोहम्मद रिजवान को सफेद गेंद प्रारूप की कप्तानी सौंपे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मुदस्सर नजर ने रिजवान को कप्तान बनाए जाने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि अब बोर्ड के पास दूसरा विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन

शाहीन-रिजवान-बाबर - फोटो : @iMRizwanPak
नजर ने क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए कहा- फिलहाल उनके (पीसीबी) पास कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने रिजवान को छोड़कर सभी को आजमा लिया है। उन्हें रिजवान को कप्तान बनाना होगा। मुझे नहीं लगता कि आंतरिक सर्कल और शीर्ष प्रबंधन रिजवान से बहुत खुश हैं, लेकिन उन्हें उसे चुनने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अगर वे किसी युवा खिलाड़ी के लिए जाते हैं, तो यह बाबर आजम जैसी ही स्थिति बन जाएगी। किसी वरिष्ठ खिलाड़ी को कप्तान बनाना और फिर उसके अधीन किसी और को तैयार करना बेहतर है।

रिजवान - फोटो : Twitter
पाकिस्तान के समाचार चैनल जियो न्यूज की एक रिपोर्ट में रिजवान को कप्तान बनाए जाने का दावा किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि, बाबर आजम के बाद टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को सौंपी जा सकती है। वह इस दौड़ में सबसे आगे हैं। बता दें कि, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक पाकिस्तान के लिए 74 वनडे और 102 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उनके नाम क्रमश: 2088 और 3313 रन दर्ज हैं। 
विज्ञापन

बाबर आजम और गैरी कर्स्टन - फोटो : PCB
यह एक साल के भीतर दूसरा मौका है जब बाबर ने टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया है। पिछले महीने अक्तूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में खेले गए वनडे विश्व कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके बाद बाबर ने तीनों प्रारूपों की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद टी20 टीम की कमान शाहीन अफरीदी को सौंपी गई, लेकिन एक सीरीज (पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड) के बाद ही पीसीबी ने बाबर को एक बार फिर जिम्मेदारी सौंप दी। पाकिस्तान ने नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप से बाहर होने के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेला है। वहीं, अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी के बाद से कोई टी20 सीरीज भी नहीं खेली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें