फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की पंत को दो टूक, विकेटकीपिंग में करना होगा सुधार

Mon, 23 Dec 2019 07:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच कटक में खेले गए तीसरे व निर्णायक वन-डे में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे। पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले पंत ने तीसरे वन-डे में केवल सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ-साथ उन्होंने विकेटकीपिंग में भी निराश किया। इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण कैच छोड़े।
 
विज्ञापन

2 of 4
एमएसके प्रसाद - फोटो : crictracker
पंत की इस खराब फील्डिंग पर टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने उन्हें अपनी विकेटकीपिंग में सुधार करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, 'ऋषभ पंत को अपनी कीपिंग स्किल में सुधार करना होगा। हमें पंत की विकेटकीपिंग में सुधार लाने के लिए एक विकेटकीपर विशेषज्ञ की जरूरत है।'
विज्ञापन

3 of 4
रिषभ पंत (फाइल फोटो)
पंत ने मैच के दौरान कुलदीप यादव की गेंद पर रोस्टन चेज का कैच तो वहीं रविंद्र जडेजा की दो लगातार गेंदों पर दो कैच छोड़े। इस दौरान उन्होंने शिमरोन हेटमायर और निकोलस पूरन का कैच छोड़ा।
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : social media
मालूम हो कि वेस्टइंडीज वन-डे सीरीज से पहले पंत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। उन्हें तमाम आलोचनाओं का शिकार झेलना पड़ा। मगर पंत ने विंडीज के खिलाफ पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन कर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें