फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की टीम इंडिया से क्यों हुई छुट्टी? मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दिया यह जवाब

Sat, 27 Oct 2018 05:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ms dhoni
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। धोनी को विंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए शुक्रवार को घोषित टीम में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन


धोनी के टीम में शामिल न किए जाने पर फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर खूब दिखा। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि धोनी को 'आराम' दिया गया है और भारत अब दूसरे विकेटकीपर की जगह भरने पर ध्यान दिया जा रहा है। भारत ने 2007 में धोनी की कप्तानी में टी-20 विश्व कप जीता था।

हालांकि, जब प्रसाद से यह पूछा गया कि क्या धोनी का टी-20 करियर खत्म हो गया है? प्रसाद ने कहा, 'अभी नहीं।' उन्होंने कहा, 'हम दूसरे विकेटकीपर की जगह के लिए अन्य विकेटकीपरों को परखना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार देर शाम एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति घोषित टीम में शामिल दो विकेटकीपर हैं ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को जगह दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें