भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शुक्रवार को 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच अभी वन-डे सीरीज चल ही रही है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। टीम की कमान हिटमैन रोहित शर्मा संभालेंगे। वहीं, शाहवाज नदीम और खलील अहमद को टीम में शामिल किया गया है।
टी-20 टीमः
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, श्रषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव और शाहनावज नदीम।