फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एमएस धोनी की स्टंपिंग की रफ्तार देख चौंक जाएंगे आप

Sat, 23 Dec 2017 09:13 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी
विज्ञापन
टीम इंडिया के विकेटकीपर एमएस धोनी ने शुक्रवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज असेला गुनारत्ने को स्टंपिंग करके क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। उनकी स्टंपिंग की रफ्तार देख आपका चौंकना गलत नहीं होगा।
विज्ञापन


क्रिकेट में माना जाता है कि रिस्ट स्पिनर के खिलाफ विकेटकीपिंग करना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन धोनी तो एक ही समय में दो रिस्ट स्पिनर्स (कुलदीप-चहल) की गेंदों पर बेहतरीन विकेटकीपिंग करते दिखे। इंदौर के होलकर स्टेडियम में कुलदीप यादव की गेंद पर जिस तरह धोनी ने गुनारत्ने को स्टंपिंग करके पवेलियन भेजा, उससे एक बार साबित हो गया कि इस कला में उनका कोई सानी नहीं हैं।

कुलदीप यादव द्वारा किए पारी के 15वेन ओवर की पांचवीं गेंद पर गुनारत्ने स्वीप शॉट खेलने गए और बीट हो गए। बीट होने के बाद गुनारत्ने का पैर क्रीज से जरा सा बाहर निकला, जिसे अंदर ले जाने में उन्हें जरा भी समय नहीं लगा। मगर विकेट के पीछे चौकन्ने धोनी के लिए इतना समय तो बहुत था।
विज्ञापन


धोनी ने गेंद पकड़ी और पलक झपकने से पहले ही स्टंपिंग कर दी। धोनी के रिफ्लेक्स इतने तेज थे कि क्रिकेट फैंस और टीम इंडिया को गुनारत्ने के आउट होने का पूरा भरोसा था। श्रीलंकाई खेमे में भी खलबली फैली हुई थी, जिसे देखकर स्पष्ट रूप से समझा जा सकता था कि उन्हें भी बल्लेबाज के आउट होने का आभास हो गया था।

धोनी की स्टंपिंग का वीडियो:



थर्ड अंपायर ने काफी समय लिया, क्योंकि गुनारत्ने का पैर क्रीज के काफी नजदीक था। कई बार रीप्ले करके और अलग-अलग एंगल से फुटेज देखने के बाद थर्ड अंपायर ने टीम इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाया। 

गुनारत्ने को इस फैसले पर विश्वास नहीं हुआ और वो बार-बार क्रीज की तरह देख रहे थे। मगर इस प्रयास में जीत 'महेंद्र बाहुबली धोनी' की हुई। बता दें कि टीम इंडिया ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 88 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। सीरीज का तीसरा मैच रविवार को मुंबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें