फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: मिल गया इशारा, धोनी ही होंगे विश्व कप तक टीम इंडिया के विकेटकीपर

Sat, 13 Oct 2018 08:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने संकेत दे दिया कि विश्व कप तक महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद बने रहेंगे। जबकि ऋषभ पंत भविष्य की योजना हैं। दरअसल, गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का एलान किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : ipl
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पहली बार भारतीय वनडे टीम में चुना गया। यह पूछने पर कि पंत पूरी तरह से बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे तो एमएसके प्रसाद ने कहा, ‘हां, निश्चित रूप से लेकिन अगर जरूरत पड़ेगी तो वह बैक-अप विकेटकीपर भी होंगे।’
विज्ञापन

3 of 6
उन्होंने कहा, ‘यह सोचने की जरूरत नहीं कि हमारा नंबर एक विकेटकीपर (धोनी) कौन है। दूसरे विकेटकीपर की तलाश में हमने डीके (दिनेश कातिक) को मौका दिया और अब हम ऋषभ पंत को मौका दे रहे हैं। उचित समय पर हम फैसला करेंगे कि दोनों में से सर्वश्रेष्ठ कौन है।’

4 of 6
पंत ने अपने पिछले दो टेस्ट मैचों में 114 और 92 रन की पारी खेली थी, उन्होंने सफेद गेंद के अपने प्रदर्शन के बूते टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के कवर पर शामिल किए गए दिनेश कार्तिक की जगह ली।
विज्ञापन

5 of 6
मुख्य चयनकर्ता ने यह भी कहा कि धोनी विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण में हिस्सा लेंगे और झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा, ‘वह (धोनी) नाकआउट में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रसाद ने संकेत दिया कि मध्यक्रम के दो स्थानों के लिए उन्होंने दो खिलाड़ियों के नामों पर विचार किया है। मोहम्मद शमी का शामिल किया जाना भी दिलचस्प रहा, जिन्होंने अपना पिछला वनडे मुकाबला बीते साल सितंबर में खेला था। उन्हें तीसरे तेज गेंदबाज विकल्प के तौर पर देखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें