पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने गेंदबाजों के संदिग्ध एक्शन के खिलाफ आईसीसी के कड़े रवैये की तारीफ करते हुए कहा कि विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था की कार्रवाई के कारण इस तरह के मामलों में कमी आई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
अनिल कुंबले
- फोटो : file photo
टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट लेने वाले कुंबले ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन और विश्व क्रिकेट को इससे निजात दिलाने के लिए आईसीसी की तरफ से सराहनीय काम किया गया है।'
विज्ञापन
3 of 4
अनिल कुंबले
- फोटो : SELF
उन्होंने कहा, 'पिछले दो वर्षों में आपने इस तरह के ज्यादा मामलों के बारे में नहीं सुना होगा। मुझे लगता है कि कुल मिलाकर आईसीसी ने इन मामलों को नियंत्रित करने में शानदार भूमिका निभाई है।'
आईसीसी को पहले गेंदबाजी एक्शन को लेकर आलोचना सहनी पड़ती थी। माइकल होल्डिंग जैसे कुछ खिलाड़ियों का कहना था कि आईसीसी इस मामले से निबटने के लिए कुछ खास नहीं कर रही है।