फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पाकिस्तानी ने भी माना धोनी का दम, बोले- विश्व कप में होंगे टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड

Wed, 22 May 2019 09:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप के प्रबल दावेदारों में गिनते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास ने कहा कि दो विश्व कप जिता चुके महेंद्र सिंह धोनी का ‘क्रिकेटिया दिमाग’ टीम इंडिया के लिये ट्रंपकार्ड साबित हो सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 8
धोनी - फोटो : file
भारत को टी-20 (2007) और 50 ओवरों का विश्व कप (2011) दिला चुके धोनी का यह आखिरी विश्व कप है जबकि बतौर कप्तान विराट कोहली पहली बार विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे। अब्बास ने पाकिस्तान से भाषा को फोन पर दिए इंटरव्यू में कहा, ‘भारत के पास धोनी जैसा जीनियस है जो असल में टीम का दिमाग है। वह क्रिकेट को इतना अच्छा समझता है कि कप्तान और कोच को उसके अनुभव का फायदा जरूर मिलेगा। उसके पास दो विश्व कप जीतने का अनुभव भी है लिहाजा वह टीम का ट्रंपकार्ड साबित हो सकता है।’
विज्ञापन

3 of 8
team india
उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों की ऐशगाह इंग्लैंड की पिचें भारत को रास आएंगी क्योंकि उसके पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। अपने दौर में एशियाई ब्रैडमेन के नाम से मशहूर रहे अब्बास ने कहा, ‘हाल ही में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच वनडे श्रृंखला में वहां 350 रन भी बने हैं यानी पिचें बल्लेबाजों की मददगार है और विकेटों पर बिल्कुल घास नहीं है। ऐसे में गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद कम ही है और भारतीय बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं।’

4 of 8
zaheer abbas
भारत के लिए चौथे नंबर का बल्लेबाजी क्रम दुविधा बना हुआ है लेकिन पाकिस्तान के लिये 78 टेस्ट और 62 वनडे खेल चुके अब्बास शीर्षक्रम में ज्यादा बदलाव के हिमायती नहीं हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ बल्लेबाजी क्रम तो कप्तान की पसंद है लेकिन मेरा मानना है कि शीर्ष चार बल्लेबाजों का क्रम स्थिर होना चाहिए। इसके बाद निचले क्रम में बदलाव किये जा सकते हैं लेकिन ऊपर नहीं।’
विज्ञापन

5 of 8
team india
भारत के अलावा उन्होंने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को भी विश्व कप के दावेदारों में बताया । उन्होंने कहा ,‘इस विश्व कप का प्रारूप ऐसा है कि फिटनेस सफलता की कुंजी होगी । वहां के मौसम और हालात को देखते हुए सबसे फिट टीमें ही अंतिम चार में रहेंगी।’
विज्ञापन

6 of 8
pakistan cricket team
पाकिस्तानी टीम के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के लिए सबसे बढ़िया टीम संयोजन यही हो सकता था। अब पाकिस्तान को इंग्लैंड से मिली हार को भुलाकर विश्व कप पर फोकस करना होगा और उसे अपनी फील्डिंग में सुधार करना पड़ेगा।’
विज्ञापन

7 of 8
pakistan team
पाकिस्तान अभी तक विश्व कप में भारत से एक भी मैच नहीं जीत सका है। यह पूछने पर कि क्या इस बार यह स्थिति बदलेगी, अब्बास ने कहा कि यह तो मैच के दिन का दबाव झेलने पर निर्भर होगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि यह टूर्नामेंट का सबसे शानदार मैच होगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 16 जून को मैनचेस्टर में होगा।
विज्ञापन

8 of 8
team india
अब्बास ने कहा, ‘भारत का रिकार्ड बेहतर रहा है, लेकिन पाकिस्तान अपना दिन होने पर किसी को भी हरा सकता है । यह टूर्नामेंट का सबसे रोचक मैच होगा और मेरी नजर में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट के मैदान पर प्रतिद्वंद्विता एशेज से भी बड़ी है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें