फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची की सड़कों पर 20 साल पुरानी कार से घूमते दिखे धोनी, कभी भारतीय सेना करती थी इस्तेमाल

Mon, 21 Oct 2019 09:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाइक्स और कारों के कितने शौकीन हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है। जी हां, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी मुकाबले में धोनी के आने का इंतजार था, लेकिन वह नहीं आए।
 
विज्ञापन

2 of 6
एम एस धोनी - फोटो : social Media
माही भले ही मैच देखने नहीं आए हों, मगर रांची के सड़कों पर उन्हें एक नई गाड़ी चलाते हुए देखा गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एमएस धोनी फैंस ऑफिशियल ट्विटर हैंडल नाम से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें धोनी को एक गाड़ी की चाभी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'धोनी और उनका उनका प्यार भारतीय सेना के लिए अनोखा। उन्होंने हाल ही में पंजाब से 20 साल पुराने 'निसान जोंगा' को खरीदा है! इस कार का निर्माण वर्ष 1999 में किया गया था और इसका उपयोग सशस्त्र बलों द्वारा किया जाता था।'
 

4 of 6
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें धोनी के रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम अपनी नई कार जोंगा से पहुंचे थे। धोनी काली टीशर्ट, सफेद पजामे और ब्लैक स्पोर्ट्स शूज में स्टेडियम पहुंचे थे। धोनी के इस पजामे ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींचा। धोनी ने इटालियन कंपनी वर्साचे का ट्रैकपैंट (पजामा) पहना हुआ था। इस पजामे की कीमत 1200 डॉलर से ज्यादा है। मतलब धोनी का ये पजामा तकरीबन 90 हजार रुपये का है।
 
विज्ञापन

5 of 6
MS Dhoni bike collection
वैसे तो धोनी के पास कार और बाइक्स का खूब कलेक्शन है। इस बीच उन्होंने अपनी गैराज में अब जोंगा कार भी शामिल कर ली है। इससे पहले धोनी ने हाल ही में अपनी गैराज में जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक को शामिल किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ms Dhoni Car Collection - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि धोनी के पास बेपनाह कार और बाइक्स का कलेक्शन है। इनमें फरारी 599 जीटीओ, हुमेर एच 2 और जीएमसी सिएरा शामिल हैं। टू व्हीलर्स में उनके पास कावासाकी निंजा एच 2, कान्फेडरेट हैलकैट, बीएसए, सुजुकी हेयबुषा और एक नार्टान विंटेज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें