फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप 2018: जीत की दुआ मांगने मंदिर पहुंचे धोनी, देवड़ी मां हर मुश्किल करतीं है आसान

Fri, 14 Sep 2018 08:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महेंद्र सिंह धोनी जब भी अपने होम टाउन रांची में होते हैं तो देवड़ी माता के दर पर मत्था टेकना नहीं भूलते। हर बड़ी सीरीज से पहले और वापसी के बाद मां का दर्शन करने वाले धोनी इस बार एशिया कप में जीत की दुआ मांगने देवड़ी माता मंदिर पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ms dhoni deori
जबरदस्त क्रिकेटर होने के साथ-साथ धोनी एक धार्मिक इंसान भी हैं। रांची से 70 किमी दूर स्थित इस मंदिर में धोनी अपनी गाड़ी से टीम इंडिया की सफलता की दुआ मांगने पहुंचे। लगभग 20 मिनट तक पूजा अर्चना करने के बाद धोनी ने अपने फैंस संग फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन

3 of 6
इस दौरान धोनी का फुटबॉल प्रेम भी नजर आया। माही मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब की जर्सी और खाकी ट्राउजर पहने हुए थे। देवड़ी मंदिर मां सोलहभुजा दुर्गा की पूजा होती है, जिन्होंने धोनी और उनके परिवार को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया। 

4 of 6
रांची-टाटा हाइवे पर स्थित यह मंदिर धोनी की श्रद्धा के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुका है। कहा जाता है कि मंदिर में स्थित मां सोलहभुजा मां दुर्गा ने धोनी और उनके परिवार की हर कदम पर सहायता की है।
विज्ञापन

5 of 6
स्कूल के दिनों से लेकर, घरेलू क्रिकेट में चयन तक, रणजी से लेकर टीम इंडिया के सफर तक हर शुभ और नाजुक मौके पर धोनी मां देवड़ी के दर पर पहुंचते हैं। माही के अलावा इस मंदिर में हरभजन सिंह, शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बताते चलें कि एशिया कप में टीम इंडिया को पहला मैच 18 सितंबर को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ खेलना है वहीं अगले दिन यानी 19 सितंबर को टीम इंडिया अपनी सबसे बड़ी विरोधी टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें