फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के शतक के पीछे किसी की डांट तो नहीं...

Sun, 30 Dec 2012 11:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएस धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में 113 रनों की कप्तानी पारी खेलकर खूब वाहवाही लूटी। मैच में टीम इंडिया को मिली छह विकेट की करारी मात के बावजूद धोनी को जुझारू पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। लेकिन इस पारी से ठीक पहले बीसीसीआई प्रमुख एन श्रीनिवासन के साथ धोनी की मुलाकात ने कई सवाल की ओर इशारा किया है।
विज्ञापन


मैच से ठीक पहले एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर श्रीनिवासन और धोनी के बीच हुई मुलाकात में दोनों के चेहरे काफी गंभीर दिखे। चेहरे की हालत देखकर ऐसा लगा जैसे धोनी को श्रीनिवासन कड़े शब्दों में कुछ कह रहे हों। मीडिया में आई खबरों में आशंका जताई जा रही है कि बीसीसीआई प्रमुख श्रीनिवासन ने धोनी को हर हाल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए कहा है।

शायद श्रीनिवासन के इसी कड़े आदेश के चलते धोनी ने पाक के खिलाफ विषम परिस्थितियों में शतक जमाया। चेन्नई वनडे में जब धोनी बैटिंग करने आए थे तो भारत के पांच प्रमुख बल्लेबाज 29 रनों पर आउट हो चुके थे। ऐसे समय में धोनी ने 113 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपना लोहा मनवाया। लेकिन ये तो वक्त ही बताएगा कि टीम के हार के बीच धोनी इस पारी के दम पर कितने समय तक अपनी कप्तानी को बचा पाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें