सोशल मीडिया पर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में उनके साथ दो छोटे बच्चे भी नजर आ रहे हैं, लेकिन यह उनके नहीं बल्कि
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज फील्डर
जोंटी रोड्स के बच्चे हैं।
दरअसल धोनी वन-डे सीरीज खेले खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हो चुके हैं। फ्लाइट में उनकी मुलाकात जोंटी रोड्स और उनके परिवार से हुई। उन्होंने रोड्स के बेटे और बेटी इंडिया के साथ अपनी फोटो खिंचवाई।
धोनी और अपने बच्चों की तस्वीर को रोड्स ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुझे चिंता नहीं है क्योंकि मेरे बच्चे सुरक्षित हाथों में हैं।'
धोनी के साथ वनडे टीम में शामिल दूसरे खिलाड़ी भी जोहानिसबर्ग के लिए रवाना हुए। इनमें युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, केदार जाधव, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, कुलदीप यादव शामिल हैं।