फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं धोनी, अनुच्छेद 370 हटने के बाद ऐसा है घाटी का हाल

Fri, 09 Aug 2019 07:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एम एस धोनी - फोटो : social Media
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों दक्षिणी कश्मीर के विक्टर फोर्स में प्रशिक्षण ले रहे हैं। धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है। खबरों की माने तो पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लद्दाख के लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सेना के एक अधिकरी ने कहा, ‘धोनी भारतीय सेना के ब्रैंड एंबेसडर हैं। वह अपनी यूनिट के सदस्यों को प्रेरित करने में लगे हुए हैं और अक्सर सैनिकों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल रहे हैं। वह कोर के साथ अभ्यास भी कर रहे हैं। वह 15 अगस्त तक घाटी में तब तक रहेंगे।’ हालांकि अधिकारी ने यह नहीं बताया कि धोनी 15 अगस्त को किस स्थान पर तिरंगा फहराएंगे।

विज्ञापन

3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन पैरा कमांडो यूनिट में तैनात हैं। अवंतीपोरा में प्रशिक्षण के दौरान दैनिक कार्यों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। ड्यूटी के दौरान वह जवानों का हौसला भी बढ़ाते देखे जा रहे हैं।

4 of 6
एमएस धोनी - फोटो : social Media
सोने के लिए दस फुट के कमरे में एक तख्त पड़ा हुआ है। वह अपना निजी कार्य खुद कर रहे हैं। अधिकारियों तथा जवानों की हाजिरी लेने के साथ-साथ उन्हें काम का जिम्मा भी सौंप रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को कामकाज की रिपोर्ट भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
धोनी आर्मी - फोटो : PTI
धोनी ने 30 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ लेह में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि धोनी ने पहले ही बता दिया था कि वह वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे। सैन्य ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए उन्होंने सेनाध्यक्ष विपिन रावत से अनुमति भी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35-ए निरस्त किए जाने के बाद वहां के हालात बेहद सामान्य बताए जा रहे हैं। संगीनों के साये में जम्मू-कश्मीर फिलहाल शांत नजर है। कुछ दिन पहले समाचार एजेंसी ANI ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें लोग सामान्य रूप से सड़कों पर आते-जाते दिख रहे थे। लोग अपने जरूरी काम के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं, इसके साथ ही रेहड़ी-पट्टी पर दुकान लगाकर आजीविका कमाने वाले भी सड़क पर दिख रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें