फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: अगला सत्र धोनी का होगा आखिरी? CSK ने 28.40 करोड़ के स्टार्स खरीदे तो पूर्व खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा

Wed, 17 Dec 2025 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

रॉबिन उथप्पा के मुताबिक आईपीएल 2026 एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा, जिसके बाद वह निश्चित रूप से संन्यास लेकर CSK में मेंटर की भूमिका निभाएंगे। मिनी ऑक्शन में युवाओं पर भारी निवेश यह साफ दिखाता है कि चेन्नई सुपर किंग्स धोनी के बाद के दौर की तैयारी कर चुकी है।
विज्ञापन
कार्तिक शर्मा, धोनी और प्रशांत वीर - फोटो : ANI/Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाड़ी रह चुके रॉबिन उथप्पा ने बड़ा बयान दिया है। उथप्पा का मानना है कि आईपीएल 2026 धोनी का आखिरी सीजन होगा और इसके बाद वह निश्चित रूप से संन्यास ले लेंगे। 44 वर्षीय धोनी को लेकर उथप्पा ने कहा कि अब किसी तरह की अगर-मगर की गुंजाइश नहीं बची है।
विज्ञापन

CSK की बदली रणनीति
उथप्पा के मुताबिक सीएसके की हालिया रणनीति इस बात का साफ संकेत देती है कि फ्रेंचाइजी भविष्य की तैयारी कर चुकी है। अनुभवी खिलाड़ियों पर निर्भर रहने के बजाय टीम अब युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बड़ा निवेश कर रही है। आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में सीएसके ने दो युवा क्रिकेटरों पर कुल मिलाकर 28.20 करोड़ रुपये खर्च किए। सीएसके ने 19 वर्षीय उत्तर प्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा 20 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को भी 14.20 करोड़ में टीम में शामिल किया गया, जिससे ये दोनों आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए।

धोनी का रोल बदलने के संकेत
रॉबिन उथप्पा ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि अब सब कुछ साफ है। यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन होने वाला है। अब किसी तरह का कयास लगाने की जरूरत नहीं है। इस साल के बाद वह पूरी तरह से संन्यास ले लेंगे। पिछले कुछ सीजन से सीएसके जिस तरह युवाओं में निवेश कर रही है, वह बताता है कि टीम टैलेंट को खोजने, तराशने और लंबे समय तक अपने साथ रखने पर फोकस कर रही है।'

मेंटर की भूमिका में धोनी
उथप्पा का मानना है कि धोनी मैदान से विदा लेने के बाद भी सीएसके से जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, 'अगर धोनी नहीं खेलेंगे, तो वह निश्चित रूप से टीम को मेंटर करेंगे। इस सीजन में वह मेंटर-कम-खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगे। वह पहले से ही उसी नजरिए से चीजों को देख रहे हैं।' सीएसके में संजू सैमसन की मौजूदगी और रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी को भी उथप्पा ने भविष्य की तैयारी बताया।
विज्ञापन

युवाओं पर बड़ा खर्च
सीएसके ने मिनी ऑक्शन में 43.40 करोड़ रुपये के पर्स में से 41 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें से 28.4 करोड़ सिर्फ दो अनकैप्ड खिलाड़ियों पर लगाए गए। यह साफ संकेत है कि फ्रेंचाइजी धोनी के बाद के दौर के लिए मजबूत नींव तैयार कर रही है। धोनी के चाहने वालों के लिए भले यह भावुक पल हो, लेकिन सीएसके के लिए यह एक सोची-समझी और दूरदर्शी रणनीति मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें