चोट और उतार-चढ़ाव भरा दौर
आईपीएल 2024 में पथिराना चोट के कारण सिर्फ छह मैच खेल पाए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 13 विकेट झटके। हालांकि, पिछला सीजन उनके लिए निराशाजनक रहा, जहां 12 मैचों में 13 विकेट तो मिले, लेकिन वह पहले जैसी निरंतरता नहीं दिखा सके। सीएसके ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया और बोली में हिस्सा नहीं लिया।
धोनी और सीएसके के लिए आभार
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अपने नोट में पथिराना ने लिखा कि धोनी ने हमेशा उन पर भरोसा दिखाया और सही मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा, 'एक सपने देखने वाले लड़के से लेकर पीली जर्सी गर्व से पहनने तक का सफर सीएसके ने संभव बनाया। मैं धोनी भाई का हमेशा आभारी रहूंगा, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया।' इसके साथ ही उन्होंने टीम मैनेजमेंट, साथियों और सीएसके के फैंस को भी धन्यवाद दिया।