फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: क्या इस साल आईपीएल से पहले संन्यास लेंगे धोनी? CSK के सीईओ के बयान ने बढ़ाई प्रशंसकों की धड़कनें

Fri, 07 Nov 2025 06:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आगामी सत्र में चेन्नई के पूर्व कप्तान खेलते नजर आएंगे। इसकी पुष्टि चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने की है। 
विज्ञापन
जडेजा, रैना और धोनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के आगामी सत्र से पहले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। प्रशंसकों के जहन में बस एक ही सवाल क्या धोनी इस साल संन्यास लेंगे? लेकिन अभी इस महान खिलाड़ी का समय आईपीएल में पूरा नहीं हुआ है। आगामी सत्र में चेन्नई के पूर्व कप्तान खेलते नजर आएंगे। इसकी पुष्टि चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने की है। 
विज्ञापन

आईपीएल के आगामी सत्र में खेलेंगे धोनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसके के सीईओ ने इस बात की जानकारी दी है कि धोनी आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने कहा, 'एमएस ने हमें बताया है कि वह अगले सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे।' आईपीएल 2025 में धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलने उतरे थे और ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में उन्होंने टीम की कमान संभाली थी।
विज्ञापन

पांच बार बनाया सीएसके को चैंपियन
धोनी की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार विजेता बनी है। उन्होंने सीएसके को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल खिताब दिलाए। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010 और 2014 में चैम्पियंस लीग टी20 का खिताब जीता। 2016 से 2017 में सीएसके के बैन होने पर धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेले थे। सीएसके के लिए खेले 248 मैचों में धोनी ने 4865 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें