टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कमी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। धोनी सोशल मीडिया पर कम ही सक्रिय होते हैं इसलिए उनके फैंस को उनकी तस्वीर कम ही मिल पाती है। मगर फैंस किसी भी तरह से धोनी की तस्वीर को कहीं से भी खोज निकालते हैं। इस बीच धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो एक ढावे में अपने पुराने दोस्तों के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। माही की यह तस्वीर आपको अपने दोस्तों की याद जरूर दिला देगी।
पिछले हफ्ते धोनी ने मनाया था जन्मदिन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले हफ्ते तास जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी की गितनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वहीं, धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया था। धोनी ने टीम इंडिया के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाया।