फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद से परेशान हैं धोनी, प्रेस कांफ्रेंस में नहीं आए

Sat, 25 May 2013 09:29 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को होने वाले आईपीएल-6 के खिताबी मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ किसी भी तरह से सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग में शामिल नहीं है।
विज्ञापन


साथ ही फ्लेमिंग ने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग विवाद से खिलाड़ी काफी परेशान और व्यथित हैं। शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने टीम के शीर्ष अधिकारी गुरूनाथ मैयप्पन को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

फ्लेमिंग ने खिताबी मुकाबले से पहले होने वाली प्रेसवार्ता में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के न आने पर माफी भी मांगी। धोनी के स्थान पर प्रेसवार्ता के लिए फ्लेमिंग के साथ ओपनर माइक हसी आए।
विज्ञापन


फ्लेमिंग ने कहा, ‘पहले, मैं कप्तान के न आने पर माफी मांगता हूं। बारिश होने के कारण हमने फाइनल मैच की तैयारी के कारण टीम को होटल में ही रखने का फैसला किया। खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी, आईपीएल और भारतीय क्रिकेट पर लग रहे आरोप से काफी परेशान और व्यथित हैं। हमने प्रत्येक मैच अपनी पूरी क्षमता के साथ खेला है। हमने अपने रिकॉर्ड पर गर्व है। खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग की सीधे कोई जानकारी नहीं है।

धोनी की गैरमौजूदगी ने खड़े किए सवाल
खिताबी मुकाबले से पूर्व शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में जब चेन्नई के कप्तान धोनी की बजाय टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग पत्रकारों के सवालों के जवाब देने आए तो सभी हैरान रह गए। इतने बड़े मैच से पहले कप्तान का प्रेस कांफ्रेंस से किनारा करना कई सवाल खड़े कर गया। माना जा रहा है कि स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी को लेकर जारी विवाद को लेकर तीखे सवालों से बचने के लिए धोनी प्रेस कांफ्रेंस में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें