फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या धोनी अब विदाई मैच के दिन ही मैदान में नजर आएंगे?

Fri, 25 Oct 2019 08:23 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी स्टंपिंग - फोटो : सोशल मीडिया
क्या महेंद्र सिंह धोनी अब विदाई मैच के दिन ही मैदान में नजर आएंगे? अगर हां तो भारतीय क्रिकेट के लिहाज के ये अपनेआप में बड़ी खबर है। गुरुवार को बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी-20 और टेस्ट सीरीज ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है। टी-20 टीम में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को शामिल नहीं किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
धोनी और गांगुली - फोटो : file photo
'दादा' नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनते ही ऐसी खबरें थीं कि वह धोनी के संन्यास को लेकर चयनकर्ताओं से बात करेंगे। हालांकि गांगुली ने चयनकर्ताओं से बात की या नहीं। इस बात का तो पता नहीं चला है लेकिन धोनी को लेकर इस बीच बड़ी खबर सामने आ गई है।
विज्ञापन

3 of 4
एम एस धोनी - फोटो : social Media
डीएनए में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी अब टीम इंडिया के राष्ट्रीय टीम में कभी नहीं चुने जाएंगे। उनका चयन राष्ट्रीय टीम में तभी होगा जब वो अपने विदाई मैच खेलने मैदान में उतरेंगे। हालांकि इससे पहले ऐसी भी खबरें आईं थीं कि धोनी जनवरी में श्रीलंका या न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से मैदान में वापसी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी - फोटो : social media
बता दें कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही धोनी टीम से बाहर चल रहे हैं। इसके बाद धोनी के संन्यास लेने खबरें और तेज हो गई थी। कई तरह के कयास लगाए गए कि धोनी इस दिन तो उस दिन संन्यास लेंगे, लेकिन धोनी ने खुद संन्यास पर कोई बयान नहीं दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें