फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरू कर दी है आईपीएल के अगले सीजन की तैयारी? धोनी ने दी अहम जानकारी

Wed, 21 May 2025 09:01 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धोनी ने कहा कि इस इस सत्र में प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म होने के बाद टीम ने भविष्य की योजना बनाने पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। चेन्नई की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में अच्छा नहीं रहा है और वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। हालांकि, टीम इस सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन को भूल कर अगले सत्र के बारे में सोच रही है। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में सीएसके की कमान संभाल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने बताया है कि सीएसके ने अगले सीजन के लिए पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है सीएसके 
सीएसके की टीम मौजूदा सत्र में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली शुरुआती टीमों में से एक थी। टीम अंक तालिका में निचले पायदान पर है। धोनी की कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने अतीत में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। टीम ने 2024 सत्र की शुरुआत से पहले गायकवाड़ को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी थी। उनके चोटिल होने के बाद फिर से धोनी को टीम की कमान सौंपी गई।

धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान कहा, मुझे लगता है कि हमने यह प्रक्रिया (पुनर्निर्माण) पहले ही शुरू कर दी है। जब बल्लेबाजी की बात आती है, तो हम बिना किसी दबाव के खेलना चाहते हैं। पिछले कुछ मैचों में हमने वही किया है। हम इसी के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। गेंदबाजी में हमने कुछ रन दिए हैं। शायद हमें एक अतिरिक्त गेंदबाज की जरूरत है जो पावरप्ले के बाद बेहतर गेंदबाजी कर सके। हमने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और हम इसी तरह से आगे बढ़ना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: CSK vs RR: शानदार पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर, आशीर्वाद के साथ आईपीएल 2025 का अंत किया

13 में से जीते सिर्फ तीन मुकाबले 
सीएसके के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अच्छा नहीं रहा है और उसने 13 मैचों में सिर्फ तीन जीते हैं और 10 मैच गंवाए हैं। चेन्नई की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। इस सीजन उसका आखिरी मुकाबला 25 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा।  धोनी ने कहा कि इस इस सत्र में प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म होने के बाद टीम ने भविष्य की योजना बनाने पर ध्यान देना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

धोनी ने कहा, जब हम टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे तब हमें अपने खामियों का जवाब तलाशना था। यह सही संयोजन बनाने और उस खिलाड़ी को अंतिम एकादश में शामिल करने के बारे में है जिसे आप नीलामी में हासिल कर सकते हैं। सत्र की शुरुआत में हम बल्लेबाजी विभाग में संघर्ष कर रहे थे। हमने इसमें सुधार किया है। यह आगे बढ़कर अपनी जगह पक्की करने के बारे में है। जब आप दबाव में होते हैं, तो आप खुद विकल्पों की तलाश करते है। इन मैचों में आपके पास खुद को अभिव्यक्त करने और अपने शॉट्स खेलने का अवसर होता है। हमने दूसरी टीमों में देखा है कि अच्छे शॉट खेलकर भी बेहतर स्ट्राइक रेट से रन बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें