फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशांत शर्मा ने खोला अपने करियर का सबसे बड़ा राज, बोले- धोनी ने बचाया करियर

Sat, 16 Mar 2019 06:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ईशांत शर्मा और एमएस धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ईशांत का कहना है कि कप्तान और सीनियर के रूप में धोनी ने उनके पूरे करियर के दौरान काफी मदद की है।
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी और ईशांत शर्मा
ईशांत ने कहा, 'माही भाई ने कई बार मुश्किल समय में मेरी मदद की है। अब टीम में सीनियर होने के नाते विराट मेरे पास आते हैं और कहते हैं, 'मुझे पता है कि आप थके हुए हैं, लेकिन एक सीनियर होने के नाते आप को टीम के लिए ऐसा करना होगा।'
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी और ईशांत शर्मा
कभी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाले ईशांत अब विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। ईशांत इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलेंगे। 

4 of 6
ईशांत शर्मा
तेज गेंदबाज ने कहा, 'पहले मैं सिर्फ अच्छी गेंदबाजी करना चाहता था लेकिन अब मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और विकेट लेना चाहता हूं। आप विकेट लेकर ही लोगों की सोच (धारणा) को बदल सकते हैं, इसलिए अब मेरे लिए विकेट लेना ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है।'
विज्ञापन

5 of 6
ईशांत शर्मा
उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इसे एक अवसर के रूप में लेता हूं और अगर मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं, तो मैं विश्व कप टीम में दावा करने की स्थिति में रहूंगा। मेरा मानना है जो खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में अच्छा कर सकता है वह सफेंद गेंद से भी बेहतर कर सकता है, बस उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत के लिए अब तक 90 टेस्ट मैचों में 267 विकेट हासिल कर चुका यह तेज गेंदबाज इस आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मोर्चा संभालते नजर आएगा। वैसे तो दिल्ली की बल्लेबाजी पिछले साल भी काफी अच्छी रही थी और गेंदबाजी में क्रिस मॉरिस, कागिसो रबाडा, ओशेन रदरफोर्ड जैसे विदेशी गेंदबाजों के होने टीम और भी संतुलित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें