फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: धोनी के धुरंधरों ने कसी कमर, ऐसा है चेन्नई सुपरकिंग्स का पूरा स्क्वॉड 

Sat, 16 Mar 2019 05:55 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
csk
IPL 2019 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 23 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी होंगी। तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स अपने 2019 के आईपीएल सीजन की शुरुआत चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में 23 मार्च को विराट की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन

2 of 8
csk
दो साल बैन झेलने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने साल 2018 में हैदराबाद को हराकर आईपीएल के 11वें सीजन का खिताब जीता। चेन्नई सुपरकिंग्स का स्क्वॉड 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड है, जिसमें कई देशी व विदेशी खिलाड़ी शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 8
CSK IPL
चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल की उन कुछ चुनिंदा टीमों में से एक है, जिनका प्रदर्शन हर सीजन (दो को छोड़कर) में काफी शानदार रहा है। तीन बार की चैंपियन टीम और गत विजेता सीएसके एकमात्र ऐसी टीम है, जो आईपीएल के जितने भी सीजन में खेली है उनमें उन्होंने अंतिम 4 का सफर तय किया।
 

4 of 8
CSK
पिछले साल चेन्नई सुपरकिंग्स ने 23 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि 3 को बाहर का रास्ता दिखाया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की नजर इस बार भी खिताब जीतने पर होगी।
विज्ञापन

5 of 8
dd vs csk - फोटो : ipl
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी
 
मोहित शर्मा 5 करोड़
ऋतराज गायकवाड़ 20 लाख 
विज्ञापन

6 of 8
सीएसके
खिलाड़ी रिटेन
एमएस धोनी, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसी, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, सैम बिलिंग्स, मिशेल सैंटनर, डेविड विल्ले, ड्वेन ब्रावो, शेन वाटसन, लुंगी एन्गिडी, इमरान ताहिर, केदार जाधव, अंबाती रायुडू, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, केएम आसिफ, कर्ण शर्मा, ध्रुव शोरी, एन जगदीसन, शार्दुल ठाकुर, मोनू कुमार, चैतन्य बिश्नोई।

खिलाड़ी बाहर
मार्क वुड, कनिष्क सेठ, क्षितिज शर्मा।
विज्ञापन

7 of 8
csk
चेन्नई सुपरकिंग्स की ताकत
  • चेन्नई सुपरकिंग्स की सबसे बड़ी ताकत उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 3 बार खिताब अपने नाम किया है। 
  • टीम के पास शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसी और सुरेश रैना जैसे धाकड़ खिलाड़ी है, जो कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं।
  • धोनी को खेल की अच्छी समझ है और हर हालात में बिपरीत परिस्थिति में भी उनकी काबिलियत टीम के काफी काम आती है।
  • चेन्नई की टीम में 25 में से 23 खिलाड़ी जस के तस हैं। इस हिसाब से खिलाड़ी को सामंजस्य बिठाने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि हर एक दूसरे को अच्छे से जानते और परखते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
चेन्नई सुपकिंग्स
चेन्नई सुपरकिंग्स टीम की कमजोरी
  • चेन्नई की टीम में काफी उम्रदराज खिलाड़ी हैं, तभी उन्हें पिछले साल 'बूढ़े शेर' कहकर ट्रोल किया था। मगर इस टीम में अनुभव का जखीरा है, जिसकी बदौलत सीएसके ने पिछले साल आईपीएल का खिताब जीता था। 
  • चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी अंतिम ओवर में गेंदबाजी है, जिससे वो पिछले सीजन में भी परेशानी में दिखे थे।
  • दूसरा की टीम में कई धाकड़ खिलाड़ी है, लेकिन इस वक्त वह अपने शानदार फॉर्म में नहीं है, जैसे सुरेश रैना, अंबाती रायडू और हरभजन सिंह।
  • वहीं, इस साल सीएसके ने मोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया है। मगर उनकी मौजूदा फॉर्म कैसा है, ये तो 23 मार्च को ही पता लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें