फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कंगारू हुआ धोनी के 'धमाकों' का मुरीद

Fri, 19 Apr 2013 01:54 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार वनडे विश्व कप, एक बार टी20 विश्व कप और दो बार की आईपीएल चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है।
विज्ञापन


लेकिन आईपीएल में चेन्नई की तरफ से खेलने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल हसी भी धोनी के जबरदस्त फैन हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ नाबाद 65 रन की पारी से मैन आफ द मैच बने चेन्नई सुपर किंग्स के माइकल हसी ने अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की हिटिंग पावर के मुरीद हो गए।

हसी ने दिल्ली के खिलाफ 86 रन की जीत के बाद कहा कि हम इस विकेट पर मान रहे थे कि 150 का स्कोर भी अच्छा साबित होगा लेकिन एम एस की जबरदस्त हिटिंग ने हमें 20 रन अतिरिक्त दे डाले जिससे हमारा स्कोर 169 पहुंच गया।
विज्ञापन


धोनी ने इस मैच में मात्र 23 गेंदों में 44 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। शुरुआती ओवरों में कुछ धीमा खेलने के बारे में पूछने पर ऑस्ट्रेलिया के हसी ने कहा कि नई गेंद कुछ नीची रह रही थी।

मुझे और मुरली विजय को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी। मैं वैसे तो इस फॉर्मेट में दस रन के आस पास ही गति पसंद करता हूं।

लेकिन हम कोई विकेट जल्दी गवाना नही चाहते थे इसलिए हमने सावधानी बरती। हसी ने सुरेश रैना की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने फील्डरों के बीच से गेंद निकालकर रन जुटाए जिससे टीम पर आया दबाव हट गया।
विज्ञापन


उसके बाद धोनी ने तेज गति से रन बटोरते हुए मजबूत स्कोर बना लिया। दिल्ली के खिलाफ मिली जीत को अब तक अपनी टीम की सर्वश्रेष्ठ जीत बताते हुए हसी ने कहा कि दिल्ली और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हमारी टीम शानदार रही।

अब भी हमें प्रदर्शन में निरंतरता दिखाने की जरूरत है क्योंकि एक अच्छी जीत के बाद हम दूसरे मैच में खराब भी खेल जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें