फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफीः फाइनल से पहले PAK कप्तान का बेटा धोनी की गोद में, फोटो वायरल

Sun, 18 Jun 2017 10:34 AM IST
amarujala.com, Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
dhoni with Sarfraz Ahmed baby - फोटो : social media
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी  2017 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला जाएगा। भारत शुरू से ही इस प्रतियोगिता का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वहीं पाकिस्तान ने अपना पहला मैच गंवाने के बाद सभी को चौंकाते हुए फाइनल में जगह बना ली है। वहीं इसी बीच चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिेंह धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर जोरो से वायरल हो रही है, जिसमें वो पाकिस्तान कप्तान सरफराज अहमद के चार महीने के बेटे को गोद में लिए हैं।
विज्ञापन
A nice pic ahead of the Champions Trophy finals. @msdhoni with Sarfraz Ahmed baby: sports beyond boundaries!! #IndVsPak pic.twitter.com/8WNAlHzf4B — Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) June 17, 2017
आज होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में की जा रही है कि पाक की गेंदबाजी और भारत की बल्लेबाजी में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।  क्योंकि पाकिस्तानी टीम की गेंदबाजी जोरदार है जिसमें मोहम्मद आमिर और टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक विकेट ले चुके हसन अली, जुनैद खान और रुमान रईस शामिल हैं। मुकाबला भारतीय बल्लेबाजी और पाकिस्तान की गेंदबाजी के बीच है। 
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय ओपनर शिखर धवन अब तक 317 रन बना चुके हैं जबकि रोहित शर्मा शतक सहित 304 रन जड़ चुके हैं। विराट कोहली के बल्ले से 253 रन निकले हैं और भारत के ये तीन बल्लेबाज शीर्ष पांच स्कोररों  में शामिल हैं। कप्तान कोहली को यकीन है कि उसके मध्यक्रम जिसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव और हार्दिक पांड्या हैं, जरूरत पड़ने पर कसौटी पर खरा उतर सकता है। वैसे अभी तक भारतीय मध्यक्रम की असल आजमाइश हुई नहीं है। कोहली पहले कह चुके हैं कि केदार और हार्दिक भारतीय बल्लेबाजी को और गहराई दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें