टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2018 का तीसरा सुपर-4 मुकाबाल खेला जा रहा है। दुबई में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी फखर जमान और इमाम उल हक ओपनिंग जोड़ी ने पाकिस्तान को धीमी शुरुआत दिलाई। इसके बाद 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर पाक को सलामी बल्लेबाज इमाम उल के रूप में पहला झटका लगा।
हालांकि, यहां अंपायर ने नॉट आउट करार दिया, लेकिन टीम इंडिया अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने कप्तान रोहित शर्मा को डीआरएस के लिए कहा, जो भारत के पक्ष में गया और इमाम उल हक 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद धोनी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, वह आठवां ओवर युजवेंद्र चहल कर रहे थे। उन्होंने टीम इंडिया को ओपनर इमाम उल हक के रूप में टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। चहल ने उन्हें ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।
Thala review system! First wicket of the night! Wish Thala's stat of DRS decisions won in favour could be unearthed! @StarSportsIndia#INDvPAK#WhistlePodu 🦁💛
The way India takes reviews when Dhoni is there, and when he isn't is baffling. Despite stepping down from captaincy, that man is proving to be a better decision maker. #INDvPAK#AsiaCup2108