फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया खुलासा! 'कैप्टन कूल' के लिए भी सिरदर्द बन चुकी थी कप्तानी

Tue, 10 Jul 2018 11:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MS Dhoni
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रह चुके एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी के अनुभव को साझा करते हुए कुछ खास बातों को साझा किया।

विज्ञापन


धोनी ने बतौर एक कप्तान अपनी सबसे बड़ी चुनौतियों के बारे में बताते हुए कहा, 'टीम का लीडर होने के नाते आपका फर्ज होता है कि आप खिलाड़ियों का सही ढंग से नेतृत्व करें और इसके लिए उनसे बातचीत करना और उन्हें समझाना बहुत जरूरी होता है, लेकिन कई बार खिलाड़ी आपकी राय को फालतू समझने लगते हैं।'

धोनी ने बताया, 'बतौर एक मेरे लिए सबसे मुश्किल था खिलाड़ियों के अहम को चोट पहुंचाए बिना उनमें सामान्य ज्ञान पैदा करना। इस दौरान कई खिलाड़ी मन ही मन सोचते हैं कि यह तो हमें पहले से ही पता है, फिर कप्तान कहीं अपने आपको ओवरस्मार्ट तो नहीं समझ रहा।' 
विज्ञापन


हालांकि कप्तान खुद इस बात को भांप जाता है कि खिलाड़ी उसकी बात को सही तरीके से नहीं ले रहा है, लेकिन फिर भी एक कप्तान को उन्हें ये जानाकारी देना जरूरी है। दरअसल एक कप्तान को मैच में परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को यह सब बातें बोलनी जरूरी होती हैं।,

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें