फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स ने बचाई थी धोनी की कप्तानी, 2011 विश्व कप के बाद विरोध में थे चयनकर्ता

Mon, 17 Aug 2020 05:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

28 साल का सूखा खत्म कर भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में भारत को विश्व कप दिलाया हो, लेकिन चयनकर्ता 'क्रिकेट के महाकुंभ' के बाद उनसे यह जिम्मेदारी छिनना चाहते थे। यह खुलासा माही के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन ने किया है।

विज्ञापन

तत्कालीन बोर्ड अध्यक्ष और इंडिया सीमेंट्स के मालिक श्रीनिवासन की माने तो वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम टेस्ट सीरीज 0-4 से गंवा आई थी, जिसके फौरन बाद चयन समिती ने अगली वन-डे सीरीज के लिए धोनी को कप्तानी से हटाने का फैसला कर लिया था। तब बतौर बोर्ड अध्यक्ष अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर माही की कप्तानी बचाने वाले श्रीनिवासन ही थे।

विज्ञापन

धोनी और श्रीनिवास - फोटो : सोशल मीडिया
तत्कालीन बोर्ड अध्यक्ष और इंडिया सीमेंट्स के मालिक श्रीनिवासन की माने तो वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम टेस्ट सीरीज 0-4 से गंवा आई थी, जिसके फौरन बाद चयन समिती ने अगली वन-डे सीरीज के लिए धोनी को कप्तानी से हटाने का फैसला कर लिया था। तब बतौर बोर्ड अध्यक्ष अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर माही की कप्तानी बचाने वाले श्रीनिवासन ही थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चयन समिति के इस फैसले को रोकने के लिए गोल्फ कोर्स से सीधे बैठक में पहुंचे श्रीनिवासन को इस बात की जानकारी बोर्ड के सचिव संजय जगदाले ने दी। बीसीसीआई के पुराने संविधान के मुताबिक, चयन समिति को टीम चुनने के लिए बोर्ड अध्यक्ष की मंजूरी लेनी होती थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्द द्वारा गठित लोढ़ी कमेटी की सिफारिशें अमल में आने के बाद से टीम चयन के अंतिम फैसले का अधिकार मुख्य सिलेक्टर को मिल गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें