इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में हार के बाद भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर एक बार फिर अटकलें लगनी शुरू हो गई थी।
चारों तरफ उनके संन्यास पर चर्चा होने लगी थी।
विज्ञापन
2 of 8
अब पूरी घटना के लगभग 2 दिन बाद धोनी के संन्यास की खबरों की सच्चाई सामने आई है। खुद टीम इंडिया के कोच और पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री ने सामने आकर धोनी के संन्यास की खबरों पर सफाई दी, साथ-साथ पूरी घटना को लेकर निराशा भी जताई है।
विज्ञापन
3 of 8
रवि शास्त्री ने बताया कि, 'दरअसल, धोनी गेंद गेंदबाजी कोच भारत अरुण को दिखाने के लिए ले रहे थे। वह उन्हें गेंद की हालत दिखाना चाहते थे, जिससे उन्हें अंदाजा लग सके कि गेंद की हालत क्या है? और वहां उसके साथ किस तरह खेलना चाहिए था।
4 of 8
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने संन्यास के बारे में चर्चा करने वालों को लताड़ भी लगाई। उन्होंने कहा, 'यह बकवास है। धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं।' बताते चले कि तीसरा वन-डे और सीरीज गंवाने के बाद जब टीम मैदान से बाहर आ रही थी तब 37 वर्षीय धोनी ने अंपायरों से गेंद मांगी।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : SELF
धोनी आमतौर पर ऐसा नहीं करते क्योंकि मैच जीतने के बाद वह स्टंप एकत्र करते हैं। बीते दो दिन से 30 सेकंड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे दो बार के विश्व कप विजेता माही के संन्यास को लेकर अटकलें लगने लगी थी।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट को अचानक किया था अलविदा
6 of 8
ऑस्ट्रेलिया के 2014 के दौरे पर बीच में ही अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी पिछले कुछ अर्से में मैच फिनिशर की भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं। कप्तान विराट कोहली ने हालांकि उनका हर आलोचना से बचाव किया है।
धोनी के लिए संन्यास का मसला हमेशा संवेदनशील रहा है। उन्होंने एक बार एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार के सवाल के जवाब में संकेत दिए थे कि कम से कम 2019 विश्व कप तक तो यह उनके दिमाग में नहीं है।
विज्ञापन
धोनी का खराब प्रदर्शन
7 of 8
वनडे सीरीज में धोनी का प्रदर्शन औसत रहा। इसपर और अपनी धीमी बल्लेबाजी की वजह से धोनी इस वक्त अपने फैंस के निशाने पर भी हैं। उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में दो मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए। उनका अधितकम स्कोर 42 रन रहा। दूसरे वनडे के दौरान उन्होंने 59 गेंदों पर 37 रन बनाए थे।