फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया में वापसी करने के चंद घंटे बाद ही मोहम्मद शमी के लिए आई बुरी खबर

Wed, 18 Jul 2018 08:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बुधवार दोपहर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई। इसके चंद घंटे बाद ही शमी के लिए बुरी खबर आ गई।

 

विज्ञापन

2 of 4
पत्नी हसीन जहां के साथ चल रहे विवाद में 28 वर्षीय इस क्रिकेटर को कोलकाता की अलीपुर अदालत ने समन भेजा है। हसीन जहां की शिकायत पर चेक बाउंस के मामले में उन्हें माननीय अदालत के सामने 20 सितंबर को पेश होना होगा।
 

 

विज्ञापन

3 of 4

अप्रैल माह में, हसीन जहां ने शमी के खिलाफ एक मुकदमा दायर करते हुए 10 लाख रुपये के मासिक खर्च की मांग की थी। बाद में, हसीन जहां के वकील जाकिर हुसैन ने दावा किया था कि शमी ने जहां को जो 1 लाख रुपये का चेक दिया था, वह बाउंस हो गया है। अब इसी केस के सिलसिले में अलीपुर कोर्ट ने शमी को समन जारी किया है।

विज्ञापन

4 of 4

हसीन जहां अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में हसीन जहां का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वह मॉडलिंग करती नजर आ रही हैं। हसीन जहां अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. वह बड़े परदे पर 'फतवा' नाम की फिल्म से डेब्यू करेंगी। फिल्म में हसीन एक पत्रकार की भूमिका निभाएंगी। फिल्म की शुरुआत इस साल के अंत में होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें