IPL सीजन-11 का आगाज 7 अप्रैल से होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। बता दें कि दो साल के प्रतिबंध के बाद सीएसके इस मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही है। पिछले आठ सीजन की तरह इस बार भी टीम की कमान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई है।
वहीं आईपीएल के मैचों से पहले सीएसके कप्तान एमएस धोनी इन दिनों मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंग तक में अपना बेहतरीन दे रहे हैं। गुरुवार को वह
सीएसके के कैंप में शामिल हुए और चेन्नई स्थित एम.ए.चिदंबरम इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आगामी मैचों के लिए तैयारी करते दिखे। इसके बाद धोनी की प्रैक्टिस के दो वीडियो भी शेयर किए।
इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि धोनी मौजूदा
आईपीएल के खिताब को लेकर कितने गंभीर हैं। सीएसके ने इस दूसरे वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, “कृपया पार्किंग में गई गेंद को लाकर दे दें।” बता दें कि यह ट्वीट कोई ऐसे ही नहीं किया गया है, बल्कि इसमें सीएसके की प्रतिद्वंद्वी टीमों को आईपीएल मैचों से पहले चेतावनी भी दी गई है।