फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी हार के बावजूद धोनी ने बनाया यह रिकार्ड

Fri, 27 Mar 2015 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में अजेय रथ पर सवार टीम इंडिया को चार बार वर्ल्ड चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया ने मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। इस हार के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है।
विज्ञापन


लेकिन इस हार के बावजूद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है। वह वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तानों में टॉप तीन की सूची में शामिल हो गए है।

सिडनी में सेमीफाइनल मैच के दौरान कप्तान धोनी ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 65 रन बनाए। वर्ल्ड कप में बतौर बल्लेबाज धोनी का प्रदर्शन शानदार रहा। वह वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान भी है।
विज्ञापन


धोनी से पहले ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 230 मैचों के साथ 8497 रनों के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग 2018 मैचों में 6295 रनों के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि तीसरे नंबर पर धोनी 178 मैचें में 6022 रनों के साथ काबिज हो गए है।

400 रनों की सूची में आए टीम इंडिया के गब्बर
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन भले ही अपने वर्ल्ड कप 2015 के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाने से चूक गए हो। लेकिन टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। वह वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 400 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धवन ने 45 रनों की पारी खेली। इस मैच के साथ ही उनके इस टूर्नामेंट में 412 रन हुए।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में श्रीलंका के कुमार संगकारा 541 रनों के साथ सबसे ऊपर है। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 532 रनों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स 482 रन बनाकर तीसरे नंबर पर जबकि जिम्बाव्बे के ब्रैंडन टेलर 433 रनों के साथ चौथे नंबर पर है।

वहीं, उमेश यादव भले ही टीम इंडिया को फाइनल का टिकट न दिला पाए हों लेकिन नॉकआउट टूर्नामेंट में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टीवन स्मिथ 346 रनों के साथ अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उनका इस महा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दसवां नंबर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें