तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल का 13वां सीजन काफी निराशाजनक रहा। आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स न सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचने में नाकामयाब हुई बल्कि अंकतालिका में भी सातवें स्थान पर रही। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सीएसके प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई। बहरहाल, अब आईपीएल 2021 के चर्चे शुरू हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि चेन्नई सुपरकिंग्स इस सीजन के लिए इन तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।