फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: आखिरी बार चेन्नई के लिए खेल सकते हैं धोनी, पंत की होगी वापसी; आईपीएल में इन पांच पर रहेंगी नजरें

Mon, 01 Jan 2024 02:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है और सभी 10 फ्रेंचाइजियां आईपीएल 2024 में कुछ अच्छे भाग्य और सनसनीखेज प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होंगी। हम आपको उन पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आईपीएल के दौरान सुर्खियों में हो सकती हैं।
विज्ञापन
धोनी और पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट प्रशंसकों को साल 2024 में कई बड़े टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे। अंडर-19 विश्व कप, पुरुष टी20 विश्व कप और महिला टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल होना है। इसके अलावा हर साल होने वाला आईपीएल भी रोमांच पैदा करेगा। पुरुष टी20 विश्व कप से ठीक पहले आईपीएल के 17वें सीजन का आयोजन होना है। क्रिकेट का यह महाकुंभ रोमांचक मैचों और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का एक और दौर शुरू करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है और सभी 10 फ्रेंचाइजियां आईपीएल 2024 में कुछ अच्छे भाग्य और सनसनीखेज प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होंगी। हम आपको उन पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आईपीएल के दौरान सुर्खियों में हो सकती हैं।

धोनी का हो सकता है आखिरी आईपीएल

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी इस बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। 42 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने पांच बार टीम को चैंपियन बनाया है। वह 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बावजूद वह आईपीएल में लगातार बेहतरीन कप्तानी और बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले साल आईपीएल के दौरान वह जिस भी मैदान पर जाते थे फैंस उनको ही सपोर्ट करते थे। विपक्षी टीम के प्रशंसक भी धोनी की जर्सी पहनकर मैदान पर आते थे। तब सबको लगा था कि यह धोनी का आखिरी सीजन है, लेकिन माही अब फिर से खेलते नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस बार वह संन्यास ले लेंगे और किसी अन्य भूमिका में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़ेंगे।

ऋषभ पंत की वापसी

ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उसके बाद से वब फिट होने के लगातार मेहनत कर रहे हैं। पंत की अनुपस्थिति में पिछली बार डेविड वॉर्नर ने टीम की कप्तानी की थी। इस बार खुद पंत कमान संभालते नजर आ सकते हैं। पंत 2016 में अपने आईपीएल डेब्यू के बाद से ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में वह टीम का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 98 मैचों में 147.97 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 2838 रन बनाए हैं।

रोहित नहीं, हार्दिक करेंगे मुंबई की कप्तानी

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
हार्दिक पंड्या को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई है। यह साल 2023 के अंत में चर्चा का विषय रहा। रोहित ने पांच बार मुंबई को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया है। उनके स्थान पर हार्दिक टीम का नेतृत्व संभालेंगे। मुंबई ने ट्रेड के जरिए हार्दिक को गुजरात टाइटंस से अपनी टीम में लिया है। वह पहले मुंबई का ही हिस्सा थे, लेकिन 2022 सीजन से पहले गुजरात के कप्तान बन गए थे। हार्दिक के लिए यह एक तरह से घर वापसी है। पांड्या के सामने रोहित शर्मा के विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती है।

क्या आरसीबी खिताब जीतेगी?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम - फोटो : IPL/BCCI
नया साल शुरू होते ही एक बड़ा सवाल सबके सामने फिर आ गया है- क्या आरसीबी खिताब जीतेगी? सितारों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम अब तक खिताब नहीं जीत पाई है। विराट कोहली, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स जैसे सितारों ने मिलकर 2016 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन खिताब से एक कदम दूर रह गए थे। सात साल बीत चुके हैं, लेकिन टीम फाइनल में नहीं पहुंची है। इस पर कोहली, फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों के होने से फिर से उम्मीदें बंधी हैं। अब देखना है कि आरसीबी की टीम खिताब जीत पाती है  या नहीं।
विज्ञापन

गौतम गंभीर की घर वापसी

शाहरुख खान, गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
गौतम गंभीर ने आईपीएल 2024 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स में टीम मेंटर के रूप में भावनात्मक रुप से घर वापसी की है। उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता को दो बार चैंपियन बनाया था। गंभीर का आक्रामक और जोशीले रवैया कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रशंसकों में ऊर्जा भरने का काम करेगा। गंभीर लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटर के रूप में अपने सफल कार्यकाल को दोहराना चाहेंगे। लखनऊ की टीम उनके रहते दो बार प्लेऑफ में पहुंची थी। पिछले दो सीजन में टीम सातवें स्थान पर रही थी। अब देखना है कि उनके रहते टीम क्या कमाल करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें