इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्रीनिवासन आईआईटी मद्रास एवं 'एम्प्लॉयर्स फेडरेशन ऑफ साउदर्न इंडिया' द्वारा आयोजित 37वें व्याख्यान में गुरुवार को 'मुश्किल दौर में नेतृत्व' के विषय पर बोल रहे थे। चेन्नई सुपर किंग्स पर दो साल (2016, 2017) का प्रतिबंध लगा था लेकिन टीम ने 2018 में आईपीएल में वापसी करते हुए अपना तीसरा खिताब जीता। इस साल टीम फाइनल में मुंबई इंडियंस से एक रन से हार गई थी।
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का बुरा समय कभी भी शुरू हो सकता है लेकिन बुरे समय पर ध्यान दिए बिना अगर दृढ़ संकल्प के साथ नजरें लक्ष्य पर रहे तो इससे पार पाया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'किसी भी समय बुरा दौर शुरू हो सकता है। इसकी चपेट में कोई व्यक्ति, कॉरपोरेट, राजनीति या पार्टी आ सकते हैं। ऐसे में पीछे मुड़कर देखने की जगह उदाहरण पेश करना चाहिए। एक गलत फैसले से हम 20 साल पीछे खिसक सकते हैं।'