फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दो साल की हुई रैना की बेटी ग्रासिया, सेलिब्रेशन में धोनी सहित इन खिलाड़ियों ने की खूब मस्ती

विज्ञापन
harbhajan-raina - फोटो : crictracker
विज्ञापन

आईपीएल 2018 में दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स की स्थिति काफी मजबूत है। आइपीएल के 11वें सीजन में सीएसके ने प्लेऑप में पहले ही अपनी जगह पक्की कर कर ली है। प्लेऑफ में पहुंचने के साथ-साथ सीएसके के लिए गत सोमवार का दिन दोहरी खुशी का था। हो भी क्यों न टीम के स्टार खिलाड़ी की बेटी का जो बर्थडे था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले 14 मई को टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना की बेटी ग्रासिया रैना पूरे 2 साल की हो गई। बेटी ग्रासिया के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सीएसके के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपनी पत्नी प्रियंका रैना के साथ मिलकर पार्टी रखी थी। 

दरअसल, ग्रासिया के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान केक कटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। वीडियो में ग्रासिया के माता-पिता सुरेश रैना-प्रियंका रैना दोनों कैंडल जलाते नजर आ रहे हैं। वहीं, पीछे सीएसके के कप्तान एमएस धोनी पीले टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


धोनी के अलावा रैना के बेहद करीबी दोस्त हरभजन सिंह भी सेलिब्रेशन के दौरान वीडियो लेते नजर आए, जबकि ड्वेन ब्रावो गाना गाते हुए दिखे। इन दोनों के अलावा भी सीएसके के कई खिलाड़ी इस सेलिब्रेशन में सरीख हुए थे। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने ग्रासिया के बर्थडे पर खूब सारी मस्तियां की।
विज्ञापन


देखें वीडियोः

एक और वीडियोः-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें