टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जम्मू-कश्मीर के कुंजेर विजिट के दौरान पाकिस्तान के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नारे लगाए गए।
दरअसल, यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि काफी सारे फैन्स धोनी के आने का इंतजार कर रहे थे और उनके आते ही लोग 'बुम बुम अफरीदी' और 'जाकिर मूसा' का स्लोगन बोलने लगे। हालांकि इस दौरान धोनी का कुछ ऐसा-वैसा रिएक्शन नहीं रहा। वो वहां भी अपने कूल होने का परिचय दिया। और युवाओं से अच्छी तरह बातचीत की।
पढ़ेंः- BCCI पर भड़कने वाले कोहली को मिला इस दिग्गज का साथ, कही इतनी बड़ी बात
गौरतलब है कि धोनी श्रीनगर के बारामूला जिले की चिनार कोर द्वारा आयोजित चिनार क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल्स में बतौर मुख्य अतिथि थे। बता दें कि कुंजेर जम्मू-कश्मीर राज्य के बारामूला जिले का एक तहसील और नगर निगम समिति है। यहां चिनार कोर समूह द्वारा स्थानिय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में 110 टीमों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला।