फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब धोनी ने कुलदीप को बीच मैदान पर लताड़ा, बोले- '300 मैच खेलने वाले कप्तान को पागल समझते हो तुम'

Tue, 10 Jul 2018 10:18 PM IST
Presented by सुमित कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
dhoni and kuldeep
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वैसे तो 'कैप्टन कूल' कहा जाता है, लेकिन ऐसा कई बार देखने को मिला है जब धोनी ने मैदान पर अपने जूनियर खिलाड़ियों की  ही क्लास लगा दी हो। इसका खुलासा खुद टीम इंडिया के चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने किया है।
विज्ञापन

2 of 10
चहल और कुलदीप यादव - फोटो : indianexpress
दरअसल टीम इंडिया के दोनों कलाई स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल हाल ही में एक टेलीविजन शो 'वॉट द डक' में आए थे। कुलदीप यादव ने शो में एमएस धोनी से जुड़े कई अहम खुलासे किए।
विज्ञापन

3 of 10
कुलदीप यादव - फोटो : facebook
धोनी से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए कुलदीप यादव ने बताया कि एक बार कप्तान धोनी उन्हीं पर भड़क उठे थे। यह वाकया इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक टी-20 मैच का है।

4 of 10
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
इस मैच में एक समय जब कुलदीप यादव श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने संघर्ष कर रहे थे, तब कप्तान धोनी ने उन्हें विकेटों के पीछे से आवाज लगाते हुए कहा था, 'कवर से फील्डर हटाकर प्वॉइंट पर रख ले और बाहर की तरफ गेंद डाल।'
विज्ञापन

5 of 10
धोनी और कोहली - फोटो : File
लेकिन धोनी की इस राय को कुलदीप यादव ने फालतू समझा और कहा, 'नहीं नहीं... रहने दो यह फील्डिंग ज्यादा बेहतर है।' इस पर माही बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने मैदान पर ही कुलदीप को बुरी तरह झाड़ दिया।
विज्ञापन

6 of 10
एमएस धोनी
धोनी ने कुलदीप यादव को उंगली के इशारे से पास बुलाया और कहा, 'तुम क्या 300 क्रिकेट मैच खेलने वाले खिलाड़ी को बेवकूफ समझते हो?' यह बात सुनते ही कुलदीप का चेहरा उतर गया और उन्होंने चुपचाप फील्डिंग में परिवर्तन कर दिया।
विज्ञापन

7 of 10
एमएस धोनी - फोटो : BCCI
अगले ही ओवर में धोनी का फैसला बिलकुल सही साबित हुआ। कुलदीप यादव की गेंद पर श्रीलंका का एक बल्लेबाज प्वॉइंट पर खडे़ फील्डर को कैच थमा बैठा। उस दिन कुलदीप यादव को पहली बार धोनी के अनुभव का एहसास हुआ।

8 of 10
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ESPN
बता दें कि यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं था जब धोनी ने किसी प्लेयर को मैदान पर ही फटकार लगाई हो। इससे पहले और इसके बाद भी कई बार ऐसा हो चुका है।

9 of 10
ms dhoni and manish pandey
इसी साल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में धोनी ने मनीष पांडेय को जमकर लताड़ा था। यह वाकया टीम इंडिया की पारी के आखिरी ओवर का है।
विज्ञापन

10 of 10
ms dhoni and manish pandey
दरअसल धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। आखिरी ओवर की पहली गेंद के बाद धोनी को पांडेय पर चिल्लाते हुए देखा गया था। धोनी ने पांडेय पर भड़कते हुए कहा, 'ओये.... यहां देख ले..इधर-उधर कहां देख रहा है।' इस दौरान धोनी पर उनका गुस्सा इस कदर हावी हो गया कि अगली ही गेंद पर उन्होंने जबरदस्त छक्का जड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें