फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने इशारों में अपने दोस्त रैना को सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एंड कंपनी अपने ही घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार को लेकर परेशान और बैकफुट में है। इंदौर में जीत के बाद बढ़े हुए हौसले राजकोट में टीम के काम नहीं आए।
विज्ञापन


टीम इंडिया को पहले टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वनडे सीरीज में भारत 5 मैचों में से 2-1 से पिछड़ी हुई है। 22 अक्टूबर को होने वाले चौथे वनडे मैच के लिए टीम पर जीत का दबाव होगा।

राजकोट में टीम इंडिया ने एक्सपेरिमेंट किया। इंदौर में अजिंक्य रहाणे को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा था। इस बार कोहली को भेजा। खुद चौथे नंबर पर आए और छठे नंबर पर रहाणे को भेजा।
विज्ञापन

रैना की हो सकती है छुट्टी

राजकोट वनडे में टीम इं‌डिया कानपुर की तरह ही एक ही गलती का शिकार हुई और मैच गंवा बैठी। हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ऑफ द फील्ड दोस्त सुरेश रैना के बारे में भी बयान दिया।

रैना वनडे सीरीज में लगातार फ्लॉप चल रहे हैं। जबकि उनका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 में पिछला रिकॉर्ड अच्छा रहा है। टी-20 मैच में तो रैना अफ्रीकी टीम के खिलाफ सेंचुरी भी लगा चुके हैं। लेकिन इन तीन वनडे मैचों में रैना का स्कोर 3,0,0 रहा।

धोनी ने रैना की खराब फॉर्म पर चिंता जताई और इसे टीम के लिए अहितकारी बताया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि रैना को कुछ समय आराम की जरुरत है। धोनी के बयान के बाद रैना का अगले दो वनडे मैचों में खेलना संदिग्‍ध लग रहा है।
विज्ञापन

रैना की जगह इनकी हो सकती है वापसी

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि सुरेश रैना अभी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं और उन्हें खुद को समय देने की जरुरत है। अगर रैना अगले दो वनडे मैचों में बाहर होते हैं तो उनके स्‍थान पर कौन टीम में लिए जांएगे?

नाम ये दो हो सकते हैं। एक हैं टीम इंडिया के हीरो और भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के सबसे चहेते युवराज सिंह। उनके अलावा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा। कारण दोनों इस वक्त रणजी क्रिकेट मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें