आईपीएल से क्रिकेट के मैदान में लंबे समय बाद वापसी करने को तैयार महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की जमकर तारीफ की है। टीम के कप्तान धोनी ने उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाने और मैदान के अंदर तथा बाहर मुश्किल हालात से निपटने में मदद का श्रेय अपनी फ्रेंचाइजी को दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
धोनी-सीएसके
- फोटो : PTI
सात महीनों से अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट से दूर धोनी ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के साथ पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया जहां उनका जमकर स्वागत हुआ। आईपीएल शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है और ऐसे में धोनी जोर-शोर से खुद को टीम के लिए तैयार करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
DHONI CSK
धोनी ने इस दौरान एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा, ‘सीएसके ने मुझे हर चीज में बेहतर बनाने में मदद की, चाहे इंसानी पहलू हो या क्रिकेटर, मैदान के अंदर या बाहर हर परिस्थिति में हालात से निपटना और कैसे अच्छा करते हुए विनम्र बने रहना।
4 of 5
प्रैक्टिस मैच के दौरान एमएस धोनी
- फोटो : चेन्नई सुपरकिंग्स ऑफिशियल पेज
सीएसके के प्रशंसक धोनी को प्यार से ‘थाला’ कहते हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला वह विशेष है। धोनी ने कहा, ‘असल में थाला का मतलब भाई होता है, प्रशंसकों ने मुझे जो प्यार दिया है यह उसे दर्शाता है।’
माही ने आगे कहा, ‘मैं जब भी चेन्नई या दक्षिण भारत में जाता हूं तो वे कभी मुझे नाम लेकर नहीं बुलाते, वे मुझे थाला कहते हैं और जैसे ही कोई मुझे थाला कहता है वे अपना प्यार और सम्मान दिखाता है।’